Monday, June 29, 2009

दिल्‍ली की ओर बढ़ चला मॉनसून

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के कारण पूरे मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई भागों में सोमवार को बारिश हुई. इससे पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है. साथ ही इन इलाकों में जल्द ही खरीफ की बुआई शुरू होने की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं.

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र
भारतीय मौसम विभाग के निदेशक बी. पी. यादव ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से पूरे मध्य भारत के अलावा राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में दक्षिण मॉनसून का विस्तार हुआ है. उन्होंने कहा कि अगले 2 दिन में मॉनसून का उत्तर-पश्चिम भारत के और क्षेत्रों में विस्तार हो सकता है. यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के शेष भागों व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के विस्तार के लिए स्थितियां अनुकूल हैं. अगले 2 दिन में पश्चिमी तटवर्ती इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है.

आइला की वजह से हुआ नुकसान
मॉनसून केरल के तट पर सामान्य रूप से एक सप्ताह पहले 23 मई को ही पहुंच गया लेकिन उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में आए चक्रवाती तूफान आइला की वजह से गायब हो गया था. इस वजह से प्रायद्वीपीय इलाकों में अपने सही रास्ते से आने में मॉनसून को एक महीने का वक्त लग गया. आमतौर पर इसमें एक हफ्ता ही लगता है.

बारिश का अनुमान घटकर 93 प्रतिशत
कमजोर मॉनसून की वजह से मौसम विभाग ने बारिश के अनुमान को 96 प्रतिशत से घटाकर पिछले हफ्ते 93 प्रतिशत ही कर दिया था. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि जुलाई और अगस्त में मॉनसून इस कमी को पूरा कर देगा. जुलाई और अगस्त ही खेती के लिहाज से अहम महीने हैं.

Mumbai set to zip on Bandra-Worli sea link

Mumbai is ready to set foot on a traffic-busting 5.6-km road link across the sea that promises to sharply cut down travel time between the southern island city and its north-western suburbs.

Beginning Tuesday, the impressive Bandra-Worli sea link will be thrown open to limited traffic. A massive laser display lit up Mumbai’s skies on Monday in the run-up to the inauguration.

The sea link will cut down the usually 45-minute peak-hour drive from Bandra to Worli to just seven minutes. The daily traffic volume on this route exceeds 1.4 million, leading to traffic snarls. As of now, Mahim Causeway is the only connecting link between the southern island city and the northwest suburbs.

The cable supported eight-lane link is an engineering marvel in itself. It’s India’s first open sea bridge and weighs equivalent to 50,000 African elephants. The steel wire used to build the bridge equals the circumference of the earth. The bridge is 63 times the height of Qutab Minar and constructing it has required 90,000 tonnes of cement.

Of the eight lanes, only four will be opened to public for now. The remaining lanes will be operational once the Worli-Haji Ali section is complete.

Almost 4,000 vehicles are expected on the link during peak hours. Access to the bridge will be controlled through toll plazas on both the Worli and Bandra side. The one-way toll of Rs 50 could hit a lot of commuters though.

The Bandra-Worli sea link is just the first phase of the ambitious 20-km Western Freeway project. The second phase of the project, linking Worli to Haji Ali, will take another four years. The government has still not awarded the contract to the two prospective bidders.

The third phase will connect Haji Ali to Nariman Point. The revised proposal for this stretch is awaiting approval.